
West Bengal: एनकाउंटर में मारे गए लाखों के इनामी 2 कुख्यात अपराधी, Punjab में दो ASI की हत्या कर थे फरार
Zee News
गैंगस्टर जसप्रीत और जयपाल भुल्लर कितने खतरनाक थे, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कोलकाता में एनकाउंटर (Kolkata Encounter) के बाद बदमाशों के पास से 5 पिस्तौल, 89 कारतूस और 7 कैश भी बरामद हुआ.
कोलकाता: पंजाब के दो इनामी मोस्टवॉन्टेड इनामी गैंगस्टर (Most Wanted Gangster) को पश्चिम बंगाल एसटीएफ (West Bengal STF) ने बुधवार को कोलकाता में मार गिराया. गैंगस्टर जसप्रीत और जयपाल भुल्लर पंजाब में दो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की हत्या करके फरार हुए थे. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए एनकाउंटर में पंजाब के दो नामी गैंगस्टर मारे गए. गैंगस्टर जसप्रीत और जयपाल भुल्लर पर 10 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम था. पंजाब पुलिस से दोनों के कोलकाता में मौजूदगी की खबर मिलने के बाद ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया.More Related News
