
West Bengal: अकाउंट से दो बार काटी EMI, कस्टमर ने पूछा तो बैंक कर्मियों ने मिलकर कर दी पिटाई
Zee News
कोरोना संकट में भी समय पर EMI देने वाले शख्स की बैंक कर्मियों ने एकसाथ मिलकर पिटाई कर दी. शख्स का आरोप था कि बैंक ने एक इंस्टॉलमेंट ज्यादा ली है. इस बारे में जब वो बैंक में बातचीत करने पहुंचा तो बैंक कर्मी आग बबूला हो गए और सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी.
कोलकाता: कोरोना काल (Corona Pandemic) में बहुत लोगों की नौकरी चली गई है, जिसका सीधा असर उनकी माली हालत पर पड़ रहा है. आलम ये है कि कई लोग घर, गाड़ी और दूसरी चीजों की ईएमआई नहीं चुका पा रहे हैं. जबकि हजारों लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. ऐसी माहौल में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रहने वाले बिपुल साउ (Bipul Sau) के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें शर्मसार होना पड़ गया. दरअसल, बिपुल ने कुछ समय पहले एक प्राइेवट बैंक से लोन लेकर अपने लिए एक बाइक खरीदी थी. इस बाइक की ईएमआई वो लॉकडाउन होने के बावजूद भी समय पर चुका रहे थे. लेकिन महामारी के इस संकट में भी बिपुल के अकाउंट से लोन का पैसा दो बार काट लिया गया. इस बात से नाराज जब बिपुल बैंककर्मियों से बातचीत करने पहुंचा तो बैंक अधिकारी आग बबूला हो गए और उन्होंने बिपुल साउ पर हमला कर दिया. इस दौरान उसे काफी चोट आई.More Related News
