
Weekend Curfew in Delhi: कोरोना के चलते दिल्ली में सोमवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू
Zee News
राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लग चुका है. जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा. लिहाजा लोगों से अपील है कि घर से बाहर बिल्कुल ना निकलें. सोमवार सुबह तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लौट आया है. सन्नाटे की तस्वीरें सामने आने लगी हैं, क्योंकि दिल्ली में दो दिन के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. कनॉट प्लेस में हर नाके पर पुलिस के जवान तैनात है. हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. वीकेंड कर्फ्यू में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकूछ बंद है. दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, बाजार और निजी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. रेस्टोरेंट में सिर्फ होम डिलीवरी की सुविधा होगी. एक जोन में सिर्फ एक विकली मार्केट खुल सकेगा. जबकि हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्टेशन जाने वालों को कर्फ्यू पास लेना होगा. शादी में शामिल होने वालों के लिए ई-कर्फ्यू पास जरूरी होगा.More Related News
