
Weekend Curfew पर हो रही है सख्ती, जानिए कैसे बनेगा E-Pass और बंदिशों का दायरा
Zee News
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) के नियमों को तोड़ते हुए पकड़ा जाएगा उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) की बेकाबू रफ्तार के बीच 24 घंटे में 19,486 नए केस सामने आए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत राजधानी के अलग अलग इलाकों में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रही है. संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है. इस सिलसिले में पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं. वहीं लोगों को जाकरूक करने की मुहिम भी लगातार जारी है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति कर्फ्यू के नियमों को तोड़ते हुए पकड़ा जाएगा उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है. दरअसल राजधानी में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए हैं. इसी दौरान 141 मरीजों की कोरोना से मौत हुई. वहीं पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए.More Related News
