
Weather Updates: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इन दो जिलों में होगी भारी बारिश
Zee News
रेड अलर्ट चौबीस घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी से बहुत भारी बारिश के संकेत देता है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब छह सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश है.
तिरुवनंतपुरम: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया है. यहां 16 मई तक भारी बारिश और दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट का संकेत दिया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि शनिवार के लिए एर्नाकुलम और इडुक्की के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और त्रिशूर जिलों के लिए 16 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
तेज हवा चलने की संभावना
More Related News
