)
Weather Update Today: कड़ाके की ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी! IMD ने बताया- दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में कब तक सताएगी सर्दी
Zee News
Weather Update Today: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों और देश के मध्य हिस्से में अधिकतम तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. इसकी वजह से लोग ठिठुरने को मजबूर हुए. दिल्ली के प्रारंभिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम है. वहीं शनिवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
नई दिल्लीः Weather Update Today: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों और देश के मध्य हिस्से में अधिकतम तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. इसकी वजह से लोग ठिठुरने को मजबूर हुए. दिल्ली के प्रारंभिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम है. वहीं शनिवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
