
Weather Update: Monsoon फिर एक्टिव, आज इन राज्यों में होगी बारिश; जानें पूरे देश को लेकर मौसम की भविष्यवाणी
Zee News
Weather Forecast Update: देश में एक बार फिर मॉनसून (Monsoon) रफ्तार पकड़ने लगा है और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश के उत्तर और पूर्वी जिलों में बारिश के आसार है.
नई दिल्ली: देश में एक बार फिर मॉनसून (Monsoon) रफ्तार पकड़ने लगा है और इस वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में तेज बारिश हो सकती है. प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, महाराष्ट्र और पूर्वी गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश जारी रहेगी. स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के उत्तर और पूर्वी जिलों में भारी बारिश के आसार है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मूसलाधार बारिश (Heavy Rain in UP) हो सकती है. वहीं दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में तेज बारिश के आसार हैं.More Related News
