)
Weather Update: वीकेंड पर मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश के साथ बाढ़ का खतरा
Zee News
Weather Update: मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले 5-6 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहने की उम्मीद है.
नई दिल्ली: Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई राज्यों में बारिश ने तपती धूप से राहत दिलाई है तो कहीं ये बरसात लोगों के लिए आफत बन बरस रही है. मौसम विभाग ने वीकेंड पर दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है. दिल्ली में विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक बारिश के साथ ही बाढ़ के खतरे को लेकर भी चेताया है. चलिए जानते हैं कि शनिवार 24 अगस्त 2024 को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है.
More Related News
