)
Weather Update: दिल्ली NCR से उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट, गुजरात में बाढ़ जैसे हालत
Zee News
Weather Update: दिल्ली में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. इसके चलते राजधानी में थोड़ी ठंडक रहेगी. आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
नई दिल्ली: Weather Update: अगस्त का महीना खत्म होने के साथ ही मौसम के मिजाज में थोड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली NCR से उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात में तो बारिश के कारण हाल-बेहाल हो चुका है. कई जिलों में सड़कों ने दरिया का रूप धारण कर लिया. वहां बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं. मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी झमाझम बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त पड़ा है.
More Related News
