)
Weather Update: दिल्ली NCR में तेज हवाओं के साथ साफ रहेगा आसमान, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश
Zee News
Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 38 सड़कें बंद हो गई. वहीं 11 बिजली आपूर्ति योजनाएं भी ठप्प पड़ी. मौसम विभाग ने प्रदेश में 21 सितंबर तक बारिश का सिलसिला रहने का अनुमान लगाया है.
नई दिल्ली: Weather Update: अगस्त का महीना खत्म होने के बाद भी देशभर के कई राज्यों में भारी बरसात देखी गई. दिल्ली NCR में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी था. वहीं अब बारिश की संभावना थोड़ी कम हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज सोमवार 16 सितंबर 2024 को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. इनकी गति 20-30km प्रति घंटे तक रह सकती है. वहीं यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है.
More Related News
