)
Weather Update: दिल्ली NCR में आज थम सकता है बारिश का दौर, उत्तराखंड-हिमाचल में जमकर बरसेंगे मेघ
Zee News
Today Weather Update: उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं. मौसम विभाग ने आज 14 सितंबर 2024 को भी भारी बारिश के चलते राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है.
नई दिल्ली: Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बीते दिनों से बारिश के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शुक्रवार 13 सितंबर को दिल्ली और NCR में हुई बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज शनिवार 14 सितंबर 2024 से मौसम करवट बदल सकता है. बारिश थमने से दिल्ली NCR में मौसम सुहावना हो सकता है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है.
More Related News
