)
Weather Update: तेज धूप ने बढ़ाया राजधानी दिल्ली का पारा, यूपी में झमाझम बरसे मेघ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Zee News
Weather Update: उत्तर प्रदेश-बिहार में पिछले 3 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार 27 सितंबर 2024 को झमाझम बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मेघों के बरसने की भारी संभावना है.
नई दिल्ली: Weather Update: सिंतबर का महीना जाने के साथ ही दिल्ली में हल्की गर्मी और उमस का आगमन हो गया है. राजधानी में बीते कुछ दिनों से तेज धूप के साथ उमस देखने को मिल रही है. तापमान बढ़ने के कारण लोग घर पर वापस AC-कूलर चलाने के लिए मजबूर हो गए है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. चलिए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है.
More Related News
