)
Weather Update: उत्तर भारत के इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; IMD ने घने कोहरा का भी जारी किया अलर्ट
Zee News
IMD Cold Day Alert: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान कोल्ड डे से लेकर खतरनाक कड़ाके की ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है और उसके बाद इसमें काफी कमी आएगी. 6 से 9 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के विशिष्ट इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
IMD Cold Day Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए 'ठंडे दिन' की चेतावनी जारी की, जिसमें तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की आशंका है. मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में अगले दो दिनों तक पूरे उत्तर पश्चिम क्षेत्र में रात और सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.
More Related News
