
Weather Update: इन राज्यों में समय से पहले मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Zee News
Weather Update: आईएमडी (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी के मुताबिक, उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून 14 या 15 जून को आएगा.
नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में जहां मानसून ने दस्तक दे दी है. वहीं कुछ राज्यों 14 या 15 जून तक मानसून के आने की संभावना है. आईएमडी ने इसे लेकर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. मुंबई में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई. बारिश की वजह से सेंट्रल रेलवे ने दादर-कुर्ला के बीच लोकल ट्रेनों को सस्पेंड कर दिया है. यहां ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेन सेवा सस्पेंड की गई है. हालांकि बाकी रूट्स की ट्रेन सेवा बाधित नहीं हुई है.More Related News
