
Weather report: मॉनसून के सितंबर के आखिर तक उत्तर-पश्चिम भारत से लौटने की संभावना नहीं
Zee News
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर पश्चिम भारत से तभी वापस होता है जब लगातार पांच दिनों तक इलाके में बारिश नहीं होती है.
नई दिल्ली: देश में इस साल मॉनसून लंबे वक्त तक बना रह सकता हैं, क्योंकि सितंबर के आखिर तक उत्तर भारत में बारिश में कमी आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर पश्चिम भारत से तभी वापस होता है जब लगातार पांच दिनों तक इलाके में बारिश नहीं होती है. निचले क्षोभ मंडल में चक्रवात रोधी वायु का निर्माण होता है और नमी में भी काफी कमी होना जरूरी है.
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टोरेट मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'अगले दस दिनों तक उत्तर भारत से मॉनसून की वापसी के संकेत नहीं दिख रहे हैं.' आईएमडी ने एक बयान में कहा कि 23-29 सितंबर के हफ्ता के एख्तिताम से पहले उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना नहीं है.
