
WB Election 2021: ममता बनर्जी के Cool Cool का PM मोदी ने दिया जवाब, कहा- TMC कूल नहीं, बंगाल के लिए शूल
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के जयनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दीदी, तृणमूल कांग्रेस कूल नहीं, बंगाल के लोगों के लिए शूल है.
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) को लेकर जयनगर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहले चरण में बंगाल में हुए शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान में लोगों ने भाजपा को भारी समर्थन दिया है. कुछ हफ्ते पहले तक बंगाल के लोग कह रहे थे कि भाजपा इस बार 200 सीटें पार कर जाएगी. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, 'मैं बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं. शोभा जी, बंगाल की उन अनगिनत माताओं, उन अनगिनत बहनों का चेहरा थीं जिन पर तृणमूल के लोगों ने अत्याचार किया. शोभा जी का वो चेहरा मेरी आंखों से उतरता नहीं है.'More Related News
