)
Waqf Board: क्या छिन जाएगी वक्फ बोर्ड की जमीन, किन बदलावों के साथ आज संसद में पेश होगा संशोधन बिल?
Zee News
Waqf Board: संसद में आज सरकार वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश कर सकती है. कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. AIMIM संसद असदुद्दीन ओवैसी भी इसकी मुखालिफ कर रहे हैं. हालांकि, सरकार वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने की बात कह रही है.
नई दिल्ली: Waqf Board Amendment Bill: केंद्र की मोदी सरकार वक्फ बोर्ड में बड़ा बदलाव कर सकती है. आज संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती कर सकती है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मुखर है. हालांकि, सरकार इसमें पारदर्शिता लाने का दावा कर रही है. सच्चर कमेटी ने भी कहा था कि वक्फ बोर्ड में ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए.
More Related News
