)
VMIMS: 3000 जंगी हथियार की खरीदारी, रेगिस्तान हो या पहाड़, ताबड़तोड़ दुश्मनों को मारेगी भारतीय सेना
Zee News
VMIMS vehicle mounted mortar: भारतीय सेना अपनी मारक क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी कर रही है. सेना ने 3,000 ऐसी मोर्टार प्रणालियों की खरीद की योजना बनाई है, जिन्हें वाहनों पर लगाया जाएगा.
VMIMS vehicle mounted mortar: आधुनिक युद्ध में केवल दुश्मन पर हमला करना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि हमले के बाद तेजी से अपनी स्थिति बदलने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है. इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए, भारतीय सेना ने एक बड़ी खरीद की योजना बनाई है. सेना 3,000 वाहन-माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम्स यानी VMIMS खरीदने जा रही है, जिन्हें 4x4 वाहनों पर लगाया जाएगा. इन प्रणालियों का मुख्य उद्देश्य तेजी से तैनाती करना और दुश्मन पर जवाबी हमला करना है.
More Related News
