
Vivah Muhurat 2021: अप्रैल में इस तारीख से शुरू हो जाएंगी शादियां, दिसंबर तक विवाह का शुभ मुहूर्त जानें
Zee News
साल 2021 में कभी खरमास, कभी गुरु ग्रह के अस्त होने और तो कभी शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से अब तक शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिल पा रहा था. लेकिन अब 22 अप्रैल से फिर से विवाह की शहनाई बजने लगेगी.
नई दिल्ली: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और 14 अप्रैल को जब सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Sun comes in Aries) तब खरमास समाप्त हो जाएगा (Kharmas will end). इसके बाद से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे. साल 2021 में खरमास के अलावा देवगुरु बृहस्पति और शुक्र तारा अस्त (Jupiter and Venus combustion) होने के कारण जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में मांगलिक कार्यों विशेषकर शादी-विवाह (Marriage) पर रोक लगी हुई थी. लेकिन अब 22 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं. अप्रैल से लेकर जुलाई तक और फिर नवंबर दिसंबर में विवाह के शुभ-मुहूर्त कौन-कौन से हैं, यहां जानें. आपको बता दें कि 13 जनवरी तक खरमास लगा हुआ था जिसकी वजह से शादी-विवाह का कोई मुहूर्त नहीं था. इसके बाद 19 जनवरी से लेकर 16 फरवरी तक देव गुरु बृहस्पति अस्त हो गए थे. जब बृहस्पति दोबारा उदित हुए तो 14 फरवरी 2021 को शुक्र ग्रह जिसे शुक्र तारा भी कहा जाता है वह अस्त (Shukra tara ast) हो गया. शुक्र ग्रह 18 अप्रैल को उदित हो रहा है. विवाह संबंधी मामलों में गुरु (Jupiter) और शुक्र ग्रह (Venus) की अहम भूमिका होती है. गुरु वैवाहिक सुख (विवाह होगा या नहीं) का प्रतिनिधि ग्रह है तो शुक्र दांपत्य सुख का. जब गुरु या शुक्र ग्रह अस्त होते हैं तो उस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यों की मनाही होती है.
Ramadan 2026: रमजान में इफ्तार की शुरुआत खजूर खाकर ही क्यों करते हैं, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह
Ramadan fasting Spiritual Rules: रमजान का पाक महीना इबादत का महीना है. सब्र और रूहानी सुकून पाने के लिए इस महीने में लोग इबादत के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं. इस महीने में सहरी रोजा और इफ्तार किया जाता है. एक सवाल मन में जरूर उठता है कि लोग रोजे के बाद इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही क्यों खाते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.





