
Virat Kohli ने की Shikhar Dhawan के स्टाइल में बल्लेबाज़ी, आप भी देखें Video
Zee News
वॉर्मअप मुकाबले से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बल्लेबाज़ी की मिमिक (Mimic) करते नज़र आ रहे हैं.
नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आग़ाज़ आज से 6 दिन बाद 24 अक्टूबर को होने वाला है, इसके लिए वॉर्मअप मैच (Warmup Match) की शुरुआत हो गई है. भारत का आज शाम 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ़ वॉर्मअप (India-England Warmup Match) मैच खेलेगा. इस मुकाबले से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बल्लेबाज़ी की नकल करते नज़र आ रहे हैं. Shikhi, how's this one?
इस वीडियो में विराट (Virat) ना सिर्फ़ शिखर (Shikhar) की बल्लेबाज़ी की नकल करते नज़र आ रहे हैं बल्कि उनके हावभाव को भी कॉपी कर रहे हैं. विराट ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, जिसमें वह शिखर धवन से पूछा है कि उन्हें यह मीमिक वीडियो कैसी लगी? — Virat Kohli (@imVkohli)
