
Viral Video: 80 साल की उम्र में भी ये महिला बेचती हैं जूस, खुद करती हैं अपना गुजारा
NDTV India
बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है: 80 साल की यह महिला अमृतसर में स्टॉल चलाती है. वह बुढ़ापे में अपना पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. वह कुछ समय से ग्राहकों के लिए संघर्ष कर रही है.
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी खबरें वायरल होती है, जो या तो हैरान कर देती हैं या फिर इमोशन से भर देती हैं. अब एक 80 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो सामने आया है, जो अपना गुजारा करने के लिए जूस बेचती है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो पंजाब के अमृतसर का है. वीडियो को आरिफ शाह नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो को पूर्व नेशनल लेवल गोल्फर जैस्मीन दुग्गल ने भी शेयर किया है. इतना ही नहीं इस वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी रिट्वीट किया है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












