
Viral Video: बेघर महिला से बदतमीजी करने वाले दुकानदार को Soldier ने सिखाया सबक, लोग बोले - ‘यही है इंसानियत’
Zee News
बेसहारा लोगों को अक्सर लोगों की दुत्कार का सामना करना पड़ता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, लेकिन इस घटना का सुखद पहलू ये है कि बुजुर्ग महिला से दुर्व्यवहार करने वाले को सेना के जवान ने अच्छा सबक सिखाया. ट्विटर यूजर्स जवान की खूब तारीफ कर रहे हैं.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक आर्मी के जवान की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है. दरअसल, जवान का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें वो बेसहारा महिला से बदतमीजी करने वाले दुकानदार को सबक सिखा रहा है. इसके बाद से लोग जवान की तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर यूजर्स का कहना है कि जवान ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. I salute this ‘Unknown Jawan’ Humanity. वायरल हो रहे वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘’मैं इस अनजान जवान को सैल्यूट करता हूं. इंसानियत’! यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक 52.7K व्यूज मिल चुके हैं और 10 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है.More Related News
