
Viral: गर्लफ्रेंड के साथ गया था जिम, मौके पर पहुंच गई पत्नी; फिर हुआ ऐसा
Zee News
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की चप्पल से पिटाई कर रही है. जानकारी के अनुसार ये वीडियो 15 अक्टूबर का है
भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सबके सामने ही चप्पल से पति की धुनाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था जिम, मौके पर पहुंच पत्नी ने चप्पल से धो डाला
जानकारी के अनुसार ये मामला भोपाल के कोहेफिजा इलाके का है, जहां शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिम कर रहा था. ये देखकर पत्नी आगबबूला हो गई और अपने पति की गर्लफ्रेंड को मारने लगी. इस दौरान उसने अपने पति को भी नहीं छोड़ा. घटना के बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने पहले से ही अपने पति के और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस किया हुआ है.
