
Violence in Bengal: PM मोदी ने जताई चिंता, गवर्नर ने CM ममता से की ये अपील
Zee News
Bengal Post Poll Violence: बंगाल में होने वाले हिंसा के इन वाक्यात पर मरकज़ी वज़ारते दाखिला ने बंगाल हुकूमत से रिपोर्ट मांगी है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से रियासत से हिंसा की खबरें की आ रही हैं. चुनाव के तनीजे के ऐलान के बाद ही रियासत भर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्याएं, उनके घर और दफ्तरों पर हो रहे लगातार हमले, आगजनी और लूटपाट के मामले सामने आए हैं. इन हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) ने गवर्नर जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) को फोन कर चिंता जताई. PM called and expressed his serious anguish and concern at alarmingly worrisome law & order situation पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) ने ट्टिट पर बताया, 'पीएम ने कॉल किया और रियासत में अफसोसनका लॉ एंड ऑर्डर की हालत को लेकर अफसोस और नाराजगी जताई है. रियासत में हो रही हिंसा, आगजनी, लूटपाट और कत्ल को लेकर वज़ीरे आज़म दफ्तर की चिंता को शेयर कर रहा हूं. रियासत में नज़ाम दुरुस्त करने की जल्दी से कोशिश होनी जाहिए.'More Related News
