
Vijay Rupani resigns: विजय रुपाणी ने गुजरात के CM पद से दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले BJP बदलेगी चेहरा
Zee News
रूपाणी के इस्तीफे ने गुजरात में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. अब उनके उत्तारिधाकारी को लेकर भी अटकलें बढ़ने लगी हैं.
गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी और कहा कि पार्टी में समय के साथ जिम्मेदारी भी बदलती रहती है. Gujarat Chief Minister Vijay Rupani resigns रुपाणी ने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को वज़ीरे आला के ओहदे की ज़िम्मेदारी दी गई." रुपाणी ने कहा, "पिछले पांच सालों में गुजरात की तरक्की में योगदान देने का जो मौका मिला उसके लिए वज़ीरे आज़म मोदी का शुक्रगुज़ार हूं.'More Related News
