
VIDEO: RT-PCR रिपोर्ट ना होने पर टोका तो यात्री ने IGI Airport पर किया हंगामा, CISF ने घसीटकर किया बाहर
Zee News
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाले यूपी के शख्स को CISF ने पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि ये अपराध जमानती धाराओं के तहत आता है इसलिए कुछ समय बाद उसे बेल मिल गई.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर कई नियम लागू कर रखे हैं. इसमें एक नियम एयरप्लेन (Aeroplane) में सफर करने से पहले यात्रियों द्वारा RT-PCR जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना है. लेकिन दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर इस नियम को तोड़ते हुए फ्लाइट में बैठने की जिद्द करने लगा. जब एयरपोर्ट स्टॉफ ने उसे रोका तो उसने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया. नेता जी बिना कोविड-19 टेस्ट कराये दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँच गये, जब एयरलाइन ने बोर्डिंग पास नहीं दिया तो कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ हंगामा करने लगे। उसके बाद के जवान आये और नेता जी को घसीट के ले गये और करा दिया थाने में बंद। इस हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) निवासी सूरज पांडेय (36) बैगेज बेल्ट पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पेशे से बिजनेसमैन सूरज पांडेय को मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी थी. लेकिन जब काउंटर पर उससे RT-PCR की जांच रिपोर्ट मांगी गई तो उसने रिपोर्ट घर छूटने का बहाना बनाया, और फ्लाइट में बैठने की जिद्द करने लगा.More Related News
