
VIDEO: PM मोदी से बच्ची की शिकायत- मोदी साहेब; बच्चों पर काम का इतना बोझ क्यों?
Zee News
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली ये 6 साल की लड़की घंटों चलने वाली ऑनलाइन क्लास को लेकर खुश नहीं है और पीएम मोदी (PM Modi) से इस सिलसिले में शिकायत कर रही है.
नई दिल्ली: कोरोना वबा (coronavirus pandemic) की वजह से जहां मुल्क भर में लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू है, वहीं इस दौर में बच्चे भी लंबे वक्त से अपने अपने घरों कौद हैं और इस दौरान उनके ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) सिर में दर्द का सबब बन रहे हैं. कुछ इसी तरह की उलझनों से नजात हासिल करने के लिए एक 6 साल की कश्मीरी लड़की ने वीडियो बना कर वज़ीरे आज़म मोदी से शिकायत की है. बच्ची की शिकायत के इस अंदाज़ को सोशल मीडिया पर काफी बसंद किया जा रहा है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं.More Related News
