
Video: Lucknow में महिला ने Cab Driver की बीच सड़क पर की पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला
Zee News
Girl Hitting and Slapping Cab Driver: सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर की पिटाई करती महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का बताया जा रहा है.
लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर थप्पड़ मारते (Girl Hitting and Slapping Cab Driver) दिख रही है. वीडियो लखनऊ (Lucknow) का बताया जा रहा है, हालांकि यह साफ नहीं है कि मामला कब का है. Even the Person who came to Save the Cab Driver was Assaulted in these undated Viral Videos. She can be heard saying the Car Hit her वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने महिला कैब ड्राइवर पर लगातार चांटे बरसाती नजर आ रही है. इस बीच एक पुलिसकर्मी बीचबचाव की कोशिश करता है, लेकिन महिला एक के बाद एक चांटे मार रही है. वीडियो में दिख रहा है कि कैब का साइड मिरर भी टूट चुका है. महिला, कैब ड्राइवर को बचाने की कोशिश कर रहे एक युवक का भी गिरेबान पकड़ लेती है. — Megh Updates (@MeghUpdates)More Related News
