)
VIDEO: 4 करोड़ का तोहफा.. हार्दिक की गिफ्टेड SUV लेने पहुंची Ex-वाइफ नताशा, वीडियो वायरल
Zee News
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक अपने गेम के साथ पर्सनल और लग्जरी लाइफ को भी लेकर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा सुर्खियों में रहती हैं जिनपर अक्सर हार्दिक प्यार लुटाते दिखते हैं. इस बीच उनकी एक्स वाइफ भी वायरल हो गई हैं क्योंकि वह हार्दिक की गिफ्टेड 4 करोड़ की SUV की डिलीवरी लेने पहुंची.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बिजी हैं. हार्दिक अपने गेम को लेकर ही नहीं बल्कि पर्सनल और लग्जरी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हार्दिक इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ चर्चों को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बीच उनकी एक्स वाइफ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हार्दिक की गिफ्टेड SUV की डिलीवरी लेने पहुंची.
शेयर हुआ वीडियो
नताशा और बेटे अगत्स्य का वीडियो लैंड रोवर के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. दोनों चमचमाती SUV की डिलीवरी लेने पहुंचे. कार के पास दो नोटिस बोर्ड लगे हुए हैं, एकतरफ 'Papa To Agastya' का पोस्टर है तो दूसरी तरफ 'MS Natasa' लिखा हुआ है. हार्दिक ने ये लग्जरी SUV अपने बेटे को गिफ्ट की है. फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.
1.5 साल पहले हुआ था तलाक
साल 2024 में हार्दिक और नताशा ने अपने 4 साल पुराने रिश्ते पर विराम लगा दिया था. दोनों के रिश्ते में खटास के चर्चे कई महीनों तक चले लेकिन एक दिन दोनों का सब्र टूटा और अलग होने का ऐलान कर दिया. दोनों ने बेहद इमोशनल पोस्ट जारी किया था. हालांकि, हार्दिक अलग होने के बाद भी अपने बेटे अगत्स्य से मिलते रहते हैं.
