
Video: मुहर्रम जुलूस में फंसे परिवार को रास्ता मांगना पड़ा महंगा, वाहन पर लफंगों ने किया हमला
Zee News
Katihar News: साइड मांगने पर पूर्णिया से इलाज कराकर लौट रहे परिवार पर मोहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ लफंगों ने हमला कर दिया.
Katihar: बिहार के कटिहार जिले (Katihar Distic) से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है. पूर्णिया (Purnea) से इलाज कराकर लौट रहे परिवार पर मोहर्रम (Muharram) के जुलूस में शामिल कुछ लफंगों ने हमला कर दिया. मामला जिले के कोढ़ा थाना के मूसापुर चौक का है. NH-31 पर 20 अगस्त को प्रतिबंध के वावजूद मोहर्रम का जुलूस निकाला गया. : कटिहार में जुलूस निकालने के दौरान साइड मांगती गाड़ी पर दनादन वार, 6 लोग जख्मी, 200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज इसी दौरान, पूर्णिया से लौट रहा मुस्लिम परिवार इस जुलूस में फंस गया. इस बीच कुछ लफंगों ने गाड़ी पर हमला बोला दिया. लाठी-डंडों से गाड़ी और गाड़ी सवार लोगों को निशाना बनाया गया. जिस वक्त गाड़ी पर हमला हुआ. उस वक्त गाड़ी पर 6 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे लेकिन भीड़ ने कुछ नहीं देखा. इस दौरान लोग लाठी-डंडे से वाहन पर वार करते रहे. इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया. वहीं, मुस्लिम परिवार को भी इस हमले में चोटें आईं. जैसे तैसे जान बचाकर पीड़ित परिवार वहां से निकल गया.More Related News
