
VIDEO: मुस्लिम छात्र ने आतंकी के नाम से पुकारने पर प्रोफेसर की लगा दी 'क्लास', अब यूनिवर्सिटी ने लिया एक्शन
Zee News
कर्नाटक में उडुपी जिले के मनिपाल स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया. प्रोफेसर की ओर से एक मुस्लिम छात्र को आतंकवादी के नाम से पुकारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई.
नई दिल्लीः कर्नाटक में उडुपी जिले के मनिपाल स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया. प्रोफेसर की ओर से एक मुस्लिम छात्र को आतंकवादी के नाम से पुकारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई. A Professor in a class room in India calling a Muslim student ‘terrorist’ - This is what it has been to be a minority in India!
विश्वविद्यालय ने शुरू की मामले की जांच हालांकि, प्रोफेसर के माफी मांगने के बाद छात्र और मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के प्रोफेसर ने इस मामले का समाधान कर लिया, लेकिन प्रोफेसर की टिप्पणी को लेकर उनका विरोध करने वाले छात्र का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दी. — Ashok Swain (@ashoswai)
