VIDEO: महाराष्ट्र के मछुआरे पर किस्मत हुई मेहरबान, जाल में फंसीं घोल मछलियां जिनकी 1.33 करोड़ रुपये में लगी बोली..
NDTV India
महाराष्ट्र: चंद्रकांत तरे की नाव मानसून में मछली पकडने पर प्रतिबंध हटने के बाद समुद्र में गई थी. 28 अगस्त को जब समुद्र में जाल भारी हुआ तो उसे बाहर खींचा गया. नाव पर सवार सभी ये देखकर हैरान हो गए कि जाल में 150 के करीब घोल मछलियां थी. किनारे आने पर जब मछली की बोली लगाई गई तो उसके 1 करोड़ 33 लाख के करीब की बोली लगी.
Maharashtra : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मछुआरे चंद्रकांत तरे रातोंरात ही करोड़पति बन गए हैं. राजधानी मुम्बई से सटे जिले पालघर के इस मछुआरे की ऐसी लाटरी लगी है जिसकी उसने सपने में भी कल्पना नही की थी. यह मछुआरा मछली बेचकर रातोंरात करोड़पति बन गया. हुआ ये कि पालघर जिले के मुरबे गांव के मछुआरे चंद्रकांत तरे की नाव मानसून में मछली पकडने पर प्रतिबंध हटने के बाद समुद्र में गई थी. 28 अगस्त को जब समुद्र में जाल भारी हुआ तो उसे बाहर खींचा गया. नाव पर सवार सभी ये देखकर हैरान हो गए कि जाल में 150 के करीब घोल मछलियां थी. इतनी बड़ी संख्या में घोल मछलियां देख सभी खुशी से झूम उठे और वीडियो भी बनाया. किनारे आने पर जब मछली की बोली लगाई गई तो उसके 1 करोड़ 33 लाख के करीब की बोली लगी.More Related News