
Video: पंचायत भवन में नागिन डांस, युवकों ने लगाए ठुमके, सचिव को नोटिस
NDTV India
होशंगाबाद के पंचायत भवन में लोगों ने जमकर नागिन डांस किया है. जिसका खामियाजा पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को भुगतना पड़ा है.
डांस के प्रेमियों को नागिन डांस का ख्याल आते ही जहन में थिरकन होने लगती है. नागिन डांस ना हो तो पार्टी अधूरी सी लगती है. सोशल मीडिय पर भी नागिन डांस के वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं. लोगों के अजीबो-गरीब डांस स्टेप पर देखने वालों को भी खूब मजा आता है. हाल ही में कैप्चर किया गया नागिन डांस का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के होशंगाबाद की. यहां के पंचायत भवन में लोगों ने जमकर नागिन डांस किया है. जिसका खामियाजा पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को भुगतना पड़ा है. दोनों ही अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है.












