
VIDEO: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से टूटा 13 साल का रिकॉर्ड, लबालब पानी से डूबी सड़कें, ऑरेंज अलर्ट जारी
Zee News
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जगह-जगह जलजमाव और धीमे ट्रैफिक ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
नई दिल्ली: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो गत 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा बारिश है. आईएमडी ने इसके साथ ही शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. Heavy rainfall in Delhi since morning causes traffic snarls due to waterlogging at ITO-Pragati Maidan road Commuters face a tough time due to waterlogging as heavy rain continues in Noida; Visuals from near Rashtriya Dalit Prerna Sthal ऑफिसरों ने बताया कि कौमी दारुल हुकूमत के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई जिससे पारा लुढ़क गया और दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाले सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक दारुल हुकूमत में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से लेकर शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट (24 घंटे की अविध) के बीच 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि रिज केंद्र में 149.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.More Related News
