
VIDEO :'आज तक अमित शाह को देखा भी नहीं, फिर भी की मेरी मदद', दिग्विजय सिंह ने बताया वाकया
NDTV India
सिंह ने कहा, अधिकारी ने बताया कि हमें अमित शाह जी का निर्देश है कि दिग्विजय सिंह जी की नर्मदा परिक्रमा के दौरान हर प्रकार की व्यवस्था की जाए. उन्हें कोई तकलीफ न हो. इसी प्रकार नर्मदा परिक्रमा के पड़ाव के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी हमारा सहयोग किया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह की तारीफ की है और कहा है कि वो उनसे कभी मिले भी नहीं बावजूद इसके उन्होंने उनकी मदद की थी. एक सभा में दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा परिक्रमा का वाकया साझा करते हुए ये बातें कहीं.












