
Vaccination: CM Kejriwal का बड़ा बयान- Delhi को अभी नहीं मिले Vaccine, सेंटर के बाहर भीड़ न लगाएं
Zee News
Third Phase Vaccination: देशभर में 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू होगा. हालांकि दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों ने कहा है कि वैक्सीन की कमी के कारण वे वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू नहीं कर पाएंगे.
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों से एक मई से कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Center) के बाहर लाइन न लगाने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली (Delhi) को अभी वैक्सीन नहीं मिले हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में करीब तीन लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिलेंगे और 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव (Third Phase Vaccination Drive) शुरू होगा.More Related News
