
Uttarkashi Tunnel: टनल से निकलने के बाद घर कब जाएंगे मजदूर, जानें कितने दिन का लगेगा समय
Zee News
उत्तरकाशी टनल 17 दिनों से फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. सभी मजदूरों के बाहर आने से पूरे देश में खुशी की लहर है. टनल में फंसने के बाद मजदूरों के साथ-साथ उसके परिजनों का बुरा हाल था. सकुशल बाहर निकलने के बाद सभी खुश हैं.
Uttarakhand Tunnel Collapse: उत्तरकाशी टनल 17 दिनों से फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. सभी मजदूरों के बाहर आने से पूरे देश में खुशी की लहर है. टनल में फंसने के बाद मजदूरों के साथ-साथ उसके परिजनों का बुरा हाल था. सकुशल बाहर निकलने के बाद सभी खुश हैं. इसके बाद सभी मजदूर घर जाने को बेताब हैं 17वें दिन रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली, टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाला गया. मजदूरों के सुरंग से बाहर आते ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने "भारत माता की जय" के नारे लगाए.
