
Uttarakhand: CM Tirath Singh Rawat के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, इस वजह से छोड़ना पड़ा पद
Zee News
Uttarakhand New CM: तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड की गर्वनर को इस्तीफा सौंप दिया. वे 4 महीने से भी कम समय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रहे. जानिए तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के पीछे वजह क्या है.
देहरादून: तीरथ सिंह रावत 115 दिन के लिए ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान उनके काम की तारीफ कम और उनके बयानों से विवाद ज्यादा बढ़ा. कभी कुंभ की भीड़ तो कभी महिलाओं की फटी जींस पहनने को लेकर तीरथ सिंह रावत के बयानों से बीजेपी बैकफुट पर आ गई. बीजेपी ने एक नए चेहरे के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के अंसतोष को कम करने की रणनीति बना तो ली, लेकिन तीरथ सिंह रावत डैमेज कंट्रोल करने से ज्यादा अपने बयानों से सरकार और पार्टी दोनों को नुकसान पहुंचाने लगे.More Related News
