
Uttarakhand: CM पुष्कर धामी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिये किसे क्या मिला?
Zee News
धामी के पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों, तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन अहम विभागों को अपने पास रखा था.
देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने सभी मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया. उन्होंने नये मंत्रियों को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर मंत्रालय सौंपे. मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण विभाग, आबकारी, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे अहम विभाग अपने पास रखकर शेष विभाग अपने मंत्रियों में बांट कर सभी को लेकर चलने का संकेत दिया.More Related News
