
Uttarakhand: रेस्क्यू ऑपरेशन में 1 और शव हुआ बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची
Zee News
Uttarakhand Sumna Avalanche: हिमस्खलन प्रभावित सुमना, मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है और धौलीगंगा से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है. हिमस्खलन के समय मौके पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के मजदूर काम कर रहे थे.
गोपेश्वर: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले में भारत-चीन सीमा के पास नीति घाटी के सुमना में हुए हिमस्खलन (Avalanche) में मृतकों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई. जानकारी के अनुसार, चमोली जिला प्रशासन ने शुक्रवार को हुए सुमना हादसे में रविवार को एक और शव बरामद किया. जिसके साथ ही 11 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई. उन्होंने बताया कि शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया. जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इसके अलावा सात घायलों का इलाज किया जा रहा है. 6 घायल जोशीमठ में आर्मी के अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक अन्य को देहरादून रेफर किया गया है.More Related News
