
Uttarakhand: कोरोना काल में बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से मिला सहारा
Zee News
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की शुरुआत की है. इस दौरान उन्होंने योजना के तहत चिन्हित 2347 बच्चों में से 1062 बच्चों को 3-3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की.
देहरादून: कोरोना वायरस महामारी (Corona Pandemic) के चलते अनाथ हुए बच्चों को सहारा देने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Chief Minister Vatsalya Yojana) की शुरुआत की. सीएम आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में योजना के तहत चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से 3-3 हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की गई. इस दौरान सीएम धामी ने कहा, 'कोरोना काल में बच्चों के माता-पिता व संरक्षक के चले जाने की भरपाई करना मुमकिन नहीं है. परंतु राज्य सरकार एक अभिभावक की तरह इनका हमेशा ध्यान रखेगी. जिलों में डीएम इनके सह-अभिभावक के रूप में काम करेंगे. हमारा इन बच्चों के प्रति स्नेह, प्रेम और उत्तरदायित्व का भाव है. हम सभी इन बच्चों के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, पूरे मनोयोग से करेंगे. इनकी सहायता से पुण्य प्राप्त होगा. वात्सल्य, माता-पिता में अपने बच्चों के लिए होने वाला प्रेम होता है. हम इन बच्चों के मामा की तरह ध्यान रखेंगे. कोरोना काल में जिन बच्चों की आंखों में आंसू आए हैं, हमारी कोशिश सदैव उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की होगी.'More Related News
