
Uttarakhand के 6 जिलों में Heavy Rain का अलर्ट, Hill Stations पर जा रहे Tourists रहें सावधान
Zee News
मौसम विभाग ने उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य के 6 जिलों में 7 से लेकर 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. साथ ही 3 जिलों में बिजली भी गिर सकती है. इसमें नैनीताल हिल स्टेशन भी शामिल है.
नई दिल्ली: उत्तर भारत की तेज गर्मी से बचने के लिए और लॉकडाउन (Lockdown) के कारण कई महीनों तक घर पर रहने के बाद लोग अब छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर कम होते ही पर्यटकों से खचाखच भरे शिमला-नैनीताल की फोटो वायरल हो रही हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने इन शहरों समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल समेत 6 जिलों में अगले 4 दिनों में (7 से 10 जुलाई तक) भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ जिलों जैसे देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.More Related News
