
Uttarakhand की Factory में बनते थे Fake Remdesivir Injection, Delhi Police ने कार्रवाई कर 5 को दबोचा
Zee News
रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी जमकर हो रही है. कहीं-कहीं तो रेमडेसिविर के नाम पर लोगों को कुछ और थमाकर ठगी की जा रही है. अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने और उसे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
नई दिल्ली: रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी जमकर हो रही है. कहीं-कहीं तो रेमडेसिविर के नाम पर लोगों को कुछ और थमाकर ठगी की जा रही है. अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने और उसे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की है. क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के कोटद्वार में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर उसे बेचते थे. क्राइम ब्रांच डीसीपी मोनिका भारतद्वज की टीम ने जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार की एक फैक्ट्री में छापा मारकर यहां से नकली इंजेक्शन, पैकिंग डिब्बे और मशीन बरामद की है. पुलिस टीम यह पता लगा रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं.More Related News
