
Uttar Pradesh में बनेगी 800 किलोमीटर लंबी 'Herbal Road', ये होगी खासियत
Zee News
Herbal Roads In UP: हर्बल बेल्ट प्रोजेक्ट के तहत सड़क के दोनों ओर पेड़ लगाने के अलावा रेन वाटर रिचार्ज सिस्टम भी बनाया जाएगा. जिससे घटते ग्राउंड वाटर को रोकने में मदद मिलेगी.
आगरा: उत्तर प्रदेश में जल्द हर्बल रोड बनाई जाएगी. इससे हवा के माध्यम फैलने वाली बीमारियों को रोकने में मदद मिलेगी. इस प्रोजेक्ट के तहत आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाले पेड़ सड़क के दोनों ओर लगाए जाएंगे. इनमें शीशम, आंवला और नीम के पेड़ शामिल हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक आदेश में अधिकारियों से कहा कि हर्बल रोड प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाए.More Related News
