
US MP Tom Malinowski की Biden से अपील, कोरोना से जंग के लिए India को तुरंत भेजें AstraZeneca Vaccine
Zee News
सांसद टॉम मालिनोव्स्की ने कहा कि अमेरिका में उपलब्ध एस्ट्राजेनेका के ऐसे टीके भारत सहित सभी जरूरतमंद देशों को तुरंत भेजे जाने चाहिए, जिनका इस्तेमाल यूएस नहीं कर रहा है. मैंने जो बाइडेन सरकार से अपील की है कि इस संबंध में जल्द से जल्द फैसला लिया जाए.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) से भारत (India) पहुंच रही ‘कोरोना राहत’ कुछ देर के लिए प्रभावित हुई है. अमेरिका के रक्षा विभाग का कहना है कि भारत के लिए COVID-19 सहायता लेकर जाने वालीं दो फ्लाइट को बुधवार तक रोकना पड़ा है. यह देरी मेंटेनेंस संबंधी समस्याओं की वजह से हुई है. बता दें कि अमेरिका सहित दुनिया के कई देश इस मुश्किल वक्त में भारत की मदद कर रहे हैं. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले पांच दिनों में 25 उड़ानें 300 टन कोविड-19 राहत सामग्री लेकर पहुंची हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कोरोना (Corona-virus) से जंग में वह भारत के साथ हैं. इस बीच, अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने सरकार से अनुरोध किया है कि एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) की कोरोना वैक्सीन तत्काल भारत भेजी जानी चाहिए. सांसद टॉम मालिनोव्स्की (Tom Malinowski) ने ऑक्सीजन, भंडारण उपकरण, वेंटिलेटर और वैक्सीन भारत को भेजने के लिए रक्षा विभाग सहित अमेरिका के हरसंभव संसाधनों को सक्रिय करने की भी सरकार से अपील की है.More Related News
