
US सेना के जाते ही घंटे भर बाद काबुल हवाई अड्डे पर तालिबान विशेष बल की परेड, नष्ट हेलिकॉप्टरों की भी जांच
NDTV India
कभी अफ़ग़ानिस्तान में सबसे सुरक्षित साइटों में से एक गिने जाने वाले काबुल हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल को कूड़े के ढेर में बदल दिया गया है. वहां, सभी प्रवेश द्वारों के पास खाली गोलियों के खोल बिखरे पड़े हैं. मंगलवार को हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क से सभी चौकियों और अवरोधों को हटा दिया गया था.
20 साल बाद अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान (Afghanistan) से उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद मंगलवार को तालिबान (Taliban) नेताओं ने काबुल हवाई अड्डे पर विजयी मुद्रा में मार्च किया. इसके अलावा विशेष बल के जवानों ने लड़ाकू किट पहनकर हवाई अड्डे पर परेड किया. गार्डों ने एयरपोर्ट पर नष्ट किए गए अमेरिकी हेलीकॉप्टरों की जांच भी की.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश












