
US: मां ने तीन मासूमों को उतारा मौत के घाट, Police ने किया गिरफ्तार
Zee News
Mother Killed Three Children: पुलिस को मिली जानकारी मिली थी कि कारिलो अपनी कार से जा रही थी और उसका बेकर्सफील्ड इलाके में किसी से झगड़ा हुआ. फिर उसने अपनी कार छोड़ दी और किसी दूसरे की कार छीनकर फरार हो गई.
लॉस एंजेलिस: अमेरिका में लॉस एंजेलिस के एक अपार्टमेंट में पांच साल से कम उम्र के तीन बच्चे मृत पाए गए. इस मामले में बच्चों की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. आरोपी मां लिलियाना कारिलो को लॉस एंजेलिस पुलिस ने शहर से करीब 322 किलोमीटर दूर तुलारे काउंटी में शनिवार सुबह गिरफ्तार किया. लॉस एंजेलिस पुलिस के लेफ्टिनेंट राउल जोवेल ने बताया कि बच्चों की दादी जब अपने काम से घर लौटी तो उन्होंने अपार्टमेंट में बच्चों के शव देखे, जबकि बच्चों की मां लापता थी.More Related News
