
UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक भर्ती परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट, 2036 अभ्यर्थी चयनित
Zee News
2059 पदों की भर्ती में कुल 2036 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. आयोग ने वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ वर्गवार कटआफ अंक घोषित कर दिया है. 20 का परिणाम रोक लिया गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) लखनऊ ने अधीनस्थ कृषि वर्ग (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा 2018 का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है. आयोग ने अंतिम तौर पर 2036 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया है. आयोग ने वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही वर्गवार कटऑफ अंक घोषित कर दिए हैं, जिसे अभ्यर्थी साइट पर देख सकते हैं. 20 का परिणाम रोक लिया गया है.More Related News
