
UPSC Result: Ria Dabi की सफलता में बहन Tina Dabi के टिप्स आए काम, 12-13 घंटे करती थीं पढ़ाई
Zee News
Ria Dabi Interview: UPSC पास करने के बाद रिया डाबी ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी हो रही है. साथ ही अच्छा भी लग रहा है. मुझे उम्मीद थी कि मैं सफल होऊंगी, लेकिन टॉप रैंकर्स में शामिल होने का अंदाजा नहीं था.'
नई दिल्लीः UPSC Result 2020: Ria Dabi Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 (Civil Services Exam 2020) के नतीजे जारी किए. इसमें 2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी (Tina Dabi) की छोटी बहन रिया डाबी (Ria Dabi) ने 15वीं रैंक हासिल की. अपनी सफलता से खुश रिया ने 'जी हिंदुस्तान' से बातचीत की. उन्होंने न सिर्फ अपनी सफलता के टिप्स साझा किए, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातचीत की.
कॉलेज से शुरू कर दी थी तैयारी रिया डाबी ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी हो रही है. साथ ही अच्छा भी लग रहा है. मुझे उम्मीद थी कि मैं सफल होऊंगी, लेकिन टॉप रैंकर्स में शामिल होने का अंदाजा नहीं था.'
