
UP Weekend Lockdown: यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, जहां 500 से ज्यादा मामले वहां नाइट कर्फ्यू
Zee News
UP Weekend Lockdown: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा. उसके अलावा पूरी रियासत में आज ही से जहां जहां 500 से ज्यादा कोरोना के मरीज पाए गाए हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगेगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की बीच वीकेंड लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है. यूपी हुकूमत के मुताबिक, अब पूरी रियासत में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहेगा. उसके अलावा जिन ज़िलों में 500 से ज्यादा केस है, वहां पर नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. रियासत में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा. उसके अलावा पूरी रियासत में आज ही से जहां जहां 500 से ज्यादा कोरोना के मरीज पाए गाए हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगेगा.More Related News
